करणी सेना की सभा का आयोजन
नागौर | अमरराजपूत छात्रावास में श्री राजपूत करणी सेना की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नागौर शहर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने जितेंद्र सिंह जोधा को अध्यक्ष, महावीर सिंह राठौड़ को उपाध्यक्ष, मेघसिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं गजेसिंह , अभयसिंह शेखावत, हुकम सिंह जोधा, सुरेंद्र सिंह राजावत, जयसिंह जोधा, बीरबलराम कालवी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस अवसर समाज के बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।