पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर चर्चा

सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोल | कस्बेमें समाज सुधार सामाजिक उत्थान काे लेकर सोमवार को सरगरा समाज की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कई गांवों से पहुंचे समाज के लोगों ने भाग लिया तथा आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान शराब बंदी का प्रस्ताव लिया गया। इसी प्रकार बाल विवाह, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा अन्य सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर चर्चा की गई। बैठक में रोल के रामपाल, रामचन्द्र, नागौर के चैनाराम, फरड़ोदा के शायर, गुगराली के मनीराम, शंखवास के भंवरलाल, जायल के तेजाराम, चेनार के मदनलाल, डेह के सागर, खियाला के अलकाराम सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...