नगर परिषद आयुक्त विश्नोई हुए निलंबित
नगरपरिषद में कार्यरत आयुक्त जोधाराम विश्नोई को निलंबित कर दिया गया है। डीएलबी के आदेशानुसार विश्नोई पिछले लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। इसको लेकर निलंबन किया गया है। निलंबन के तहत विश्नोई का मुख्यालय उप निदेशक निकाय जयपुर में किया गया है। निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग जयपुर के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम बियाणी ने एक आदेश जारी कर नगर परिषद के आयुक्त जोधाराम विश्नोई को राजस्थान (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील)नियम 1958 के नियम 13 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए है। नगर परिषद नागौर में कार्यरत आयुक्त विश्नोई करीब ढाई माह से बिना बताए फरार चल रहे थे। बाड़मेर में पदस्थापन के दौरान हस्ताक्षर स्कैन कर पट्टे जारी करने के मामले में पुलिस विश्नोई की तलाश कर रही थी। विश्नोई फरार चल रहे थे।