विवाहिता को काेर्ट में किया पेश
ग्रामटेहला की लोरो की ढाणी से प्रेमी के साथ भागी विवाहिता को पुलिस ने दस्तयाब कर रियांबड़ी एसडीएम मोहनलाल खटनावलिया के समक्ष पेश किया। जहां उसे उसकी मर्जी के अनुसार प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर करने पर महिला बाल सुधार गृह से प्रेमी के साथ जाने के लिए स्वतंत्र किया।
एसआई हरजीराम ने बताया कि थांवला थाने में इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता को दस्तयाब कर एसडीएम मोहनलाल खटनावलिया के समक्ष पेश किया। जहां विवाहिता ने प्रेमी संग रहने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान उसके साथ दस्तयाब की गई सात वर्षीय बच्ची को बाल सुधार गृह नागौर से पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।