पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपचार के अभाव में घायल मोर ने तोड़ा दम

उपचार के अभाव में घायल मोर ने तोड़ा दम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचेरा| ढाढरियाखुर्द गांव की सरहद में बुधवार सुबह तीन मोर श्वानोें के हमले में घायल हो गए। श्वानों ने माेरों को बुरी तरह नोंच दिया। वन्य जीव प्रेमियों ने मौके पर पहुंचकर घायल मोरों को श्वानों के चंगुल से छुड़ाया। उधर, वन विभाग की उदासीनता के कारण उपचार नहीं मिलने से एक मोर ने दम तोड़ दिया। जबकि दो मोरों को नागौर ले जाया गया। वन्य जीव प्रेमियों बताया कि घायल मोरों का प्राथमिक उपचार करवाया गया। घायल मोरों के बारे में जानकारी वन विभाग नागौर को दी गई। लेकिन वन विभाग के अधिकारी गाड़ी नहीं उपलब्ध नहीं होने का कहते रहे। इस दौरान उपचार के अभाव में दर्द से तड़पते एक घायल मोर ने दम तोड़ दिया। वन्य जीव प्रेमियों ने यह भी बताया कि सूचना देने पर भी वन विभाग के अधिकारी गाड़ी बाहर गई होना बताते रहे। तीन-चार बार फोन करने पर भी संतुष्ट जवाब नहीं मिला तो उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम पर संपर्क किया। इसके बाद तहसीलदार के कहने पर वन विभाग की गाड़ी साढ़े तीन बजे गांव पहुंची। गौरतलब है कि तीन दिन में मोर के घायल होने की क्षेत्र में यह तीसरी घटना है।

खबरें और भी हैं...