पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई भर्ती के बाद व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति : सांसद

नई भर्ती के बाद व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति : सांसद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| रेरे म्हारी घुमर नखराली........लड़ली लूमा-झूमा रे, अब तो आजा परदेशी.. सावन का महिना आया रे.. जैसे विभिन्न गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति से शुक्रवार को महिला कॉलेज की छात्राओं ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था माडी बाई कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2016 का। उत्सव सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। बसंत पंचमी के मौके पर सबसे पहले मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर देवी को नमन किया। इसके बाद राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियां शुरू की।

वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सीआर चौधरी ने सांसद निधि से बनाए जाने वाले वाहनों के लिए 10 लाख रुपए से पार्किंग की नींव रखी। सांसद ने पार्किंग का निर्माण अगले एक माह में करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज जिले की 35 लाख जनसंख्या पर केवल एक महिला कॉलेज है ऐसे में प्रदेश भर में होने वाली 1500 व्याख्याताओं की भर्ती के बाद नए सत्र से कॉलेज में खाली पद भरने कॉलेज के चार दीवारी निर्माण गुरू गोरखनाथ योजना के तहत 70 प्रतिशत भामाशाह के सहयोग से करवाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जायल विधायक डाॅ. मंजू बाघमार ने कॉलेज के पिछले वर्ष के अच्छे रिजल्ट का धन्यवाद देते हुए छात्राओं को नए सत्र से विज्ञान संकाय कॉलेज में खुलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि परीक्षा नजदीक ऐसे में पढ़ाई पर ध्यान दें, मुख्यमंत्री द्वारा आज प्रदेश में महिलाओं के सक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई है। वहीं छात्रासंघ अध्यक्ष पूजा ईनाणिया ने अपने पूरे कार्यकाल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शीघ्र समस्याओं का निराकरण करने की मांग सांसद विधायक से की।

नृत्यने बिखेरी राजस्थानी संस्कृति की छठा

वार्षिकोत्सवके दौरान कॉलेज छात्राओं ने अलग-अलग गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर राजस्थानी संस्कृतिक छठा बिखेरी। जिसमें छात्रा नूतन स्वामी, प्रियंका ईनाणिया, कोमल कच्छावा, संजना शर्मा, बीना जयश्री ने नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांधा। इस दौरान जगदीश ईनाणिया ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हुए उन्हें पुरस्कृत किया। सांसद सीआर चौधरी, जायल विधायक डॉ. मंजू बाघमार सहित सभी अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

येरहे उपस्थित

कार्यक्रममें माली समाज अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, समाज सेवी अर्जुनराम मेहरिया, बाबूलाल लोमरोड़, कॉलेज प्राचार्य वृंदा सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नटवर व्यास, उपाध्यक्ष पविता सारण, महासचिव पूजा सांखला संयुक्त सचिव सुषमा प्रजापत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत धौलिया, सीताराम तांडी, प्रो. शंकरलाल जाखड़, चेतन पूरी, हरेंद्र भाकल, मिर्धा कॉलेज उपाध्यक्ष पीयूष लोमरोड़, एबीवीपी के सह प्रमुख कैलाश कांकड़, जिला प्रमुख मनीष काला सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नटवर व्यास ने छात्राओं के लिए टेबल टेनिस की टेबल देने की घोषणा की। वहीं झाड़ीसरा सरपंच ने भी कॉलेज में कुर्सियों टेबल के लिए 21 हजार रुपए की घोषणा की।

नागौर. माडीबाई महिला कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा।

खबरें और भी हैं...