पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दस लाख से अधिक बच्चों को कृमि नियंत्रण दवा पिलाएंगे

दस लाख से अधिक बच्चों को कृमि नियंत्रण दवा पिलाएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयकृमि नियंत्रण दिवस 10 फरवरी को मनाया जाएगा। राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत जिले में करीब दस लाख से अधिक बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा निशुल्क पिलाई जाएगी। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त रुप से तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस पर सरकारी निजी स्कूलों सहित आंगनबाडी केंद्रों पर मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 1 से 19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को कृमि नियंत्रण की एल्बेण्डाजोल सीरप टेबलेट निशुल्क दी जाएगी। दवा सभी बच्चों को सरकारी निजी स्कूलों तथा आंगनबाडी केंद्रों पर दी जाएगी। जिले के आंगनबाडी केंद्रों में 1 से 6 वर्ष तक की आयु के करीब 3 लाख 22 हजार 682 बच्चे तथा सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 6 से 19 वर्ष की आयु के 3 लाख 38 हजार 869 बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले के गैर सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 1 से 19 वर्ष की आयु के 4 लाख 35 हजार से अधिक बच्चों को कृमि नियंत्रण की एल्बेण्डाजोल सीरप टेबलेट निशुल्क दी जाएगी।

येरखनी होगी सावधानी

चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग के आरसीएचओ डॉ. मुश्ताक अहमद ने बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं शिक्षक ऐसे बच्चे को एल्बेंडाजोल सीरप टेबलेट दें जो भूखे पेट आया है या उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं हो। बच्चे को पानी पीने के लिए तभी दें, जब वह दवाई को मुंह में चबा ले। उन्होंने बताया है कि शिक्षक आंगनबाडी कार्यकर्ता बच्चों को विशेष रूप से कृमि नियंत्रण की दवा स्वयं अपने हाथ से देंवें।

खबरें और भी हैं...