ठगी के आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार
नागौर| शहरके हनुमान बाग में करीब डेढ़ साल पूर्व मंदिर से घर जा रही महिला के साथ ठगी कर सोने के आभूषण ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार भूसावल, जलगांव महाराष्ट्र के कुर्बान अली, नासिर अली इमरान अली को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों ने पिछले साल मई में मंदिर से घर जा रही हनुमान बाग की रामेश्वरी देवी माली को झांसे में लेकर सोने की चूडिय़ां गले में पहनी चैन के बदले नकली गहने थमा दिए और भाग गए थे। गत दिनों आरोपी राजसमंद जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े थे। पूछताछ मेंं नागौर में भी वारदात को अंजाम देना कबूल किया था। पुलिस ने तीनों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। तीनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।