सरपंचों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
नागौर | जिलापरिषद में नवर्निवाचित 218 सरपंंचों की प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार को संपंन्न हुई। कार्यशाला के तीसरे अंतिम दिन एडीएम कालूरा ने सरपंचों को राजस्व मामलों सहित अतिक्रमण हटावने की धाराओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरपंच अपने स्तर पर ग्राम स्तर पर प्रस्ताव लेकर सरकारी जमीनों पर हो रखे अतिक्रमण प्रशासन के सहयोग से हटवाएं। साथ ही पंचायत के आबादी भूमि के पट्टे जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य कार्यकारी आधिकारी बीएल मीणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।