पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अच्छे संस्कार से ही मनुष्य जीवन में सकता है बदलाव : एडीएम

अच्छे संस्कार से ही मनुष्य जीवन में सकता है बदलाव : एडीएम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमी के मौके पर शुक्रवार को जिलेभर में 10वीं 12वीं की 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 4765 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार के चैक वितरण किए गए। शहर के किशनलाल कांकरिया राजकीय स्कूल में आयोजित हुए इस गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त जिला कलेक्टर कालूराम जाट ने कहा कि शिक्षा और अच्छे संस्कार से ही मनुष्य के जीवन में बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा आज के समय में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

बालिकाएं आगे बढ़कर एक साथ दो घरों को रोशन करती है। आज के समय में नैतिक गुणों की आवश्यकता है। बालिकाएं स्कूल में शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही विकास संभव है। समारोह में बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन की दिशा में कार्यरत बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर की ओर से दिए जाने वाले गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन तथा इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कारों का वितरण किया गया।

14बेटियों को दिया प्रियदर्शिनी पुरस्कार

जिलास्तर पर कांकरिया स्कूल में हुए इस सम्मान समारोह के दौरान ही 14 छात्राओं को प्रियदर्शिनी पुरस्कार अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने वितरण किए। पुरस्कार समारोह में 10वीं की प्रत्येक वर्ग से सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, टीएसपी, अल्पसंख्यक वर्ग की एक-एक छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर 75 हजार रुपए के पुरस्कार के रूप दिए गए। जिले के सभी ब्लॉक केंद्रों पर भी समारोह आयोजित कर गार्गी पुरस्कार दिए गए।

खबरें और भी हैं...