रंजिश के चलते युवक को मारे चाकू
नागौर| सदरथाना क्षेत्र के ग्राम बासनी में एक युवक पर चाकू से हमला करने के आरोप में सोमवार को मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार बासनी के मोहम्मद असगर ने रिपोर्ट दी कि शाहिद पुत्र शौकत अली उसके तीन साथियों ने उसके भाई मोहम्मद अबरार को जान से मारने के लिए चाकू कांच की बोतल से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।