छोटीखाटू में दो कारों की टक्कर, एक घायल
छोटी खाटू | जयपुर-नागौरहाइवे स्थित छोटी खाटू सरहद पर शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे करीब एक शिफ्ट और अल्टो कार की टक्कर हो गई। जिससे एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए छोटी खाटू सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। जानकारी अनुसार बीकानेर में किसी कार्यक्रम में शामिल होकर एक शादी समारोह में भाग लेने दूदू जाते समय एक शिफ्ट सामने रही अल्टो कार से टकरा गई। जिससे चालक प्रकाश माली (24) पुत्र गोपालराम माली निवासी वार्ड नंबर 3, पुरानी टंकी के पास, ताल छापर, चूरू घायल हो गया। स्विफ्ट में प्रकाश का एक दोस्त भी था, जिसे चोटें नहीं लगी। घायल प्रकाश काे उपचार के लिए छोटी खाटू सीएचसी लाया गया। दुर्घटना के बाद अल्टो कार चालक मौके से फरार हो गया।