पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

को-ऑपरेटिव बैंक की हुई बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह योजना के तहत अधिकाधिक लाभार्थियों को डीबीटी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए शुक्रवार को नागौर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय भवन मे एक बैठक हुई। बैठक में बैंक के प्रबंध निदेशक पीपी सिंह ने बताया कि 15 मार्च 2016 तक ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाया जाएगा जिसमें भामाशाह योजना के तहत डीबीटी लाभ के लिए वंचित रहे लोगों खाते खोले जाएंगे। इससे लोगों को महात्मा गांधी नरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, छात्रवृति, जननी सुरक्षा योजना तथा आपदा राहत आदि योजनाओं के लाभ मिल सकेंगे। पेंशन वितरण शिविरों में प्रत्येक माह 10 तारीख से 16 तारीख तक बैंक द्वारा अटल सेवा केन्द्र के बीसी के माध्यम से पेंशन वितरण का कार्य किया जाएगा। जिले में प्रारंभिक शुरूआत ग्राम धारणा (जायल) एवं ग्राम जावला (परबतसर) से की गई है। बैंक द्वारा 388 बैंकिंग संवाद कर्ता (बीसी) नियुक्त किए गए हैं। इसमें से 129 ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं 259 ई-मित्र संचालकों को बीसी बनाया गया है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि गैस उपभोक्ताओं के लिए अनुदान हस्तांतरण की सुविधा बैंक की सभी सीबीएस शाखाओं के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है। बैंक द्वारा अल्पकालीन ऋण प्राप्त करने वाले ऋणी सदस्यों के बचत खाते खोलना प्रारंभ किया जा चुका है। इस दौरान बैंक स्टाफ सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...