पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी में गया था परिवार, पीछे से सूने मकान में चोरों ने बोला धावा

शादी में गया था परिवार, पीछे से सूने मकान में चोरों ने बोला धावा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

शहरमें लुहारिया बास के पीछे स्थित बड़वाले बाबा की दरगाह के निकट एक सूने मकान में रविवार रात चोरों ने सेंधमारी कर नगदी जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी अनुसार मकान मालिक अपने परिवार के साथ सुजानगढ़ में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शरीक होने गया हुआ था, पीछे से चोरों ने मौका देखकर सूने मकान को निशाना बना लिया। उन्हें चोरी की जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे उस समय लगी जब वह सुजानगढ़ से कुचामन लौटे। घर के मुख्य गेट का कुंडा मुड़ा हुआ था फिर मकान मालिक ने घर का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो दो कमरों के ताले टूटे मिले।

मकान मालिक मेहबूब पुत्र उस्मान बिसायती ने इसकी जानकारी पड़ोसियों पुलिस को दी। एएसआई रेवत सिंह ने मौके पर पहुंच घटना का मौका मुआयना किया और रिपोर्ट तैयार की। महबूब ने बताया कि चोर घर में पीछे की तरफ बने दरवाजे से अंदर घुसे हैं और दो कमरों के ताले तोड़कर 35 हजार रुपए नगदी समेत जेवरात चुरा ले गए। उसने चोरी के मामले में पुलिस को रिपोर्ट पेश की।

जूतों के निशान देख अंदाजा लगाया

मौकेपर पहुंची पुलिस ने जिस रास्ते से चोर घुसे वहां मिट्टी पर चोरों के जूतों के निशान नजर रहे थे। पुलिस ने मौका मुआयना कर बताया कि चोरी करने के लिए दो या तीन जने अंदर घुसे थे।

बेटियों की शादी की थी तैयारी

मेहबूबबिसायती खाड़ी देश रहता है और कुछ दिनों पूर्व ही वह कुचामन लौटा। उसकी दो बेटियों की कुछ समय बाद शादी होनी है इसको लेकर तैयारियां चल रही है।

कुचामन सिटी. घरमें चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान।

खबरें और भी हैं...