- Hindi News
- National
- गांवों की बेटियां एएनएम और बेटे चिकित्सक बन अब संभाल रहे हैं स्वास्थ्य की जिम्मेदारी
गांवों की बेटियां एएनएम और बेटे चिकित्सक बन अब संभाल रहे हैं स्वास्थ्य की जिम्मेदारी
रियांबड़ी उपखंड में विगत तीन वर्षों में नियुक्त हुए चिकित्सक आज अपने गांव आसपास क्षेत्र में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभा रहे है। रिया उपखंड क्षेत्र में चिकित्सा क्षेत्र को आठ सेक्टर में है। जहां अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर यहीं के चिकित्सक नियुक्त है। नव नियुक्त चिकित्सकों में डॉ. अतुल मूंदड़ा, रियांबड़ी नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रियांबड़ी, बड़ायली के डॉ. अर्जुनसिंह की नियुक्ति रियांबड़ी, लाडपुरा के डॉ. देवराज राव की नियुक्ति आलनियावास चिकित्सा प्रभारी के रूप में है। जसनगर के डॉ. प्रदीप बग्गड़ के चिकित्सा प्रभारी है। रियांबड़ी के डॉ. कमल सोनी पादूखुर्द चिकित्सा प्रभारी है ताे अरनियाला के डॉ. रामेश्वर बेनीवाल थांवला चिकित्सा प्रभारी का पद संभाल रहे है। इसके अतिरिक्त रियांबड़ी की डॉ. दिव्या राठौड़ चिकित्सक है। झिटिया के डॉ. इन्द्रराज ककड़वा बाजवास पीएचसी में चिकित्सक है। इसके अतिरिक्त बड़ायली के डॉ. श्रवण राव नागौर में टीबी एवं मैन चेस्ट स्पेशलिस्ट है।