पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अजमेर से आई चादर शरीफ, देशभर से पहुंचे जायरीन

अजमेर से आई चादर शरीफ, देशभर से पहुंचे जायरीन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर | हजरतसूफी हमीदुद्दीन नागौरी के बड़े उर्स के मौके पर नागौर सांसद सीआर चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष मंजू बाघमार ने चादर शरीफ पेश कर दुआएं मांगी। चादर शरीफ पेश करने से पहले बाजरवाड़ा में लब्बैक यूथ एसोसिएशन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लब्बैक एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी शाकिर खां, संरक्षक असगर कुरैशी, काजी अत्ता मोहम्मद, जमील शोरगर, अहसान शोरगर आदि ने सांसद चौधरी विधायक का इस्तकबाल किया। डाक्टर शौकत खान ने उर्स में आने वाले जायरीनों की तरफ से मुबारकबाद दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के उर्स में शामिल होने के सिलसिले को अच्छा संकेत बताया। शहर काजी मोहम्मद मेराज उस्मानी ने हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी की जीवनी के बारे में तकरीर पेश की। दरगाह पहुंचने पर दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया गया। यहां मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। इसी प्रकार राजस्थान वक्फ बोर्ड के सदस्य यूसुफ भाई सरवाड़ वालों ने भी चादर पेश की। इस दौरान दरगाह सदर अख्तर पहलवान, सचिव नौशाद खां ने उन्हें जियारत कराई। संरक्षक काजी अत्ता मोहम्मद, कोषाध्यक्ष असगर कुरैशी, मदरसा हनीफीया सूफिया कमेटी सदर शरीफ कुरैशी, अहमद अली बाबा दरगाह सदर शाकिर खां, सचिव मंजूर मिस्त्री, भाजपा के नौशाद बासनी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर गैसावत की तरफ से चादर शरीफ पेश की गई। इस मौके पर सभापति कृपाराम सोलंकी, प्रधान ओमप्रकाश सैन,भीकमचंद शर्मा, राधेश्याम सांगवा, कालू खां गौरी, मुशर्रफ, सुरजकरण जावा, हनुमान बांगड़ा, हमीद गौरी, ब्लाॅक अध्यक्ष दिलफराज खां, तबरेज खां आदि मौजूद रहे।

जुलूसका इस्तकबाल

बड़ेउर्स के मौके पर चादर शरीफ के विशेष जुलूस का लोढ़ों के चैक में इस्तकबाल किया गया। यहां एडवोकेट शफीक खिलजी, राजकुमार व्यास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नटवर व्यास, भाजपा नेता जहांगीर खां, महेंद्र सुराणा, बासनी के मोहम्मद असलम अशरफी लांबा, समीर खान, इमरान खान, हैदर अली, दलपत सिंह, पार्षद जाहिद मुल्तानी, डाॅ. शौकत खां आदि ने जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया। उर्स के दौरान मेला परिसर में अस्थाई पुलिस चोकी लगाई गई। थाना प्रभारी जब्बर सिंह चौैहान के नेतृत्व में महिला पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। दरगाह कमेटी सदर अख्तर पहलवान, प्रवक्ता मकबूल अंसारी ने बताया कि मेला परिसर में पीने के पानी, ठहरने की व्यवस्था की गई है।

नागौर. सूफीहमीदुद्दीन नागौरी के उर्स के मौके पर कव्वाली पेश करते कव्वाल।

कव्वालों ने पेश किए सूफियाना कलाम

बड़ेउर्स के मौके पर सज्जादा नशीन की सदारत में महफिल खाने में कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूपी, जयपुर, गुजरात, जोधपुर से आए कव्वाल नईम शमीम ब्रदर्स, नागौर के सरफुद्दीन, नईमुद्दीन एंड पार्टी आदि कव्वालों ने एक से एक उम्दा कव्वालियां पेश की। उर्स के दौरान इस दर से कोई खाली नहीं गया सवाली....... नागौर वही आते हैं जिन्हें सूफी बुलाते हैं......वलियों के करम से जिंदा है इंसानियत........ मुसाफिर सूफी के दर पर आकर मांग ले मुरादें खाली गया कोई...... ये मंजर है ये मौका है.....जैसी एक से एक कव्वालियां प्रस्तुत की। रात को कव्वाली कार्यक्रम में ऐसा समां बंधा की तड़के तक लोग कव्वालियां सुनने को बैठे रहे। जनाना ड्योढ़ी में कव्वालियां सुनने बैठीं महिला जायरीन भी मौजूद रहीं। इस दौरान कव्वालों को नजराना पेश करने का सिलसिला भी लगातार चलता रहा।

नागौर | हजरतसूफी हमीदुद्दीन नागौरी के बड़े उर्स के मौके पर नागौर विधायक हबीबुर्रहमान अशरफी लांबा शुक्रवार को जनप्रतिनिधि के साथ साथ सूफी के दरबार में आम अकीदतमंद की तरह नजर आए। विधायक हबीबुर्रहमान ने यहां दिनभर बाहर से आने वाले जायरीनों की मेहमान नवाजी की। इस दौरान विधायक ने दरगाह में बनने वाले लंगर देग का जायजा लिया। विधायक ने यहां जायरीनों को अपने हाथों से देग लंगर तक्सीम किया। इस दौरान उन्होंने दरगाह के खिदमतगारों के साथ मिलकर उर्स की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उर्स के दौरान अधिक भीड़ को देखते हुए विधायक यहां कई बार दरगाह प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ व्यवस्थाओं में सहयोग करते देखे गए। विधायक ने कहा कि सूफी के दर पर जियारत के साथ खिदमत करने का जो मौका मिलता है वह रूहानी सुकून देने वाला है।

खबरें और भी हैं...