विधि महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन
नागौर | स्थानीयराजकीय विधि महाविद्यालय के युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्याख्यान सत्र के मुख्य वक्ता प्रो. सुरेन्द्र कागट थे। प्रो. कागट ने विद्यार्थियों को भाषा का महत्व समझाते हुए कहा कि विचारों को सम्प्रेषित करने का भाषा सशक्त माध्यम है। सम्प्रेषण के पूर्व व्यक्ति को अपने विचारों को परखना चाहिए कि क्या वे उसकी छवि को बनाने में सहायक होगे या नहीं। प्राचार्य प्रो. दर्शनसिंह ने इस सत्र से विद्यार्थियों को बताई गई बातों को अपने जीवन में ढालने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर जितेन्द्र फुलवारिया, रामनिवास, अनोप सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।