पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानोंं को सात घंटे बिजली देने की मांग

किसानोंं को सात घंटे बिजली देने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर | शहरजाट समाज समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर किसानों को सात घंटे पूरी बिजली देने एवं नलकूपों पर रात को रोशनी के लिए दो फैज बिजली देने की मांग की है। सचिव अर्जुनराम लोमरोड़ ने बताया कि राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप किसानो को सात घंटे बिजली मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर रोशनी के लिए बिजली नहीं दी गई तो जल्द ही बिजली विभाग का घेराव भी किया जाएगा। समन्वय समिति ने राज्य स्तरीय रामदेव पशु मेले जिले में अन्य पशु मेलों को जारी रखने की मांग मुख्यमंत्री से की। उन्होंने बताया कि कुछ व्यक्तिगत स्वार्थों के लोगों द्वारा सदियों से चले रहे रामदेव पशु मेले को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। नागौरी नस्ल के बछड़ों की कीमत अधिक होने के कारण इनको कृषि कार्य के लिए ही उपयोग में लिया जाता है। इस दौरान धर्मा राम, उम्मेदाराम, कैलाश कांकड़, नवीन गोदारा, घनश्याम फिड़ौदा, रामचन्द्र, डॉ. शंकरलाल जाखड़ सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...