जिलाध्यक्ष गैसावत आज मकराना पहुंचेंगे
मकराना | कांग्रेसपार्टी के नवनियुक्त नागौर जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत शनिवार को मुंबई से मकराना पहुंचेंगे। पार्टी के ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट भंवराराम डूडी ने बताया कि गैसावत शाम पांच बजे मंगलाना पहुंचेंगे। जहां पर कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे। इसके बाद उन्हें रैली के साथ मकराना लाया जाएगा।