पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 76 लोगों का ऋण के लिए हुआ साक्षात्कार

76 लोगों का ऋण के लिए हुआ साक्षात्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| नगरपरिषद में मंगलवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 76 जरूरतमंदों को ऋण के लिए साक्षात्कार हुआ। आजीविका मिशन प्रभारी भंवरलाल कड़लावा ने बताया कि नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी की देखरेख में साक्षात्कार हुए। इस दौरान कुल 123 आवेदन आए। इनमें 34 अनुपस्थित, 13 निरस्त 76 लोगों के साक्षात्कार हुए। इस दौरान जिनका साक्षात्कार हुआ है उनको 50 हजार से 2 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाएगा। इसके लिए टास्क फोर्स कमेटी से किए गए साक्षात्कार के आवेदन बैंकों में भेजे जाएंगे। इसके बाद आजीविका मिशन के तहत इन 76 लोगों को ऋण दिया जाएगा। इस दौरान एसबीआई मैनेजर पीके जैन, जिला उद्योग केंद्र प्रतिनिधि निर्मल पूनिया, लीड बैंक से सुरेश चंद्र शर्मा प्रबंधक मनीष उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...