- Hindi News
- National
- नई कॉलोनी, सुलभ कॉम्पलेक्स, सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कई राहत की घोषणाएं
नई कॉलोनी, सुलभ कॉम्पलेक्स, सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कई राहत की घोषणाएं
नगरपरिषद में शहर की सरकार ने मंगलवार को बजट की विशेष सभा में 1 अरब 47 करोड़ 48 लाख रुपए का बजट पेश कर एक रिकाॅर्ड कायम कर दिया है। नागौर शहर के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा बजट है। पिछले साल 32 करोड़ का बजट शहर के लिए लाया गया था। हालांकि इस बजट में केंद्र राज्य सरकार के सहयोग से अमृत मिशन योजना के तहत मिलने वाले 150 करोड़ रुपए में से 80 करोड़ की पहली किस्त भी शामिल है। इसके अलावा नगर परिषद अपने स्तर पर भी 67 करोड़ के प्रस्ताव इस बजट में लेकर आई है।
नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बोर्ड की साधारण सभा में वर्ष 2016-17 के बजट प्रस्तावों पर चर्चा की गई। वित्त समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़ ने बजट पढ़कर सुनाया। वहीं शहरवासी भी शहर की नई सरकार के पहले बजट का इंतजार करते नजर आए।
(पेज14 भी पढ़े...)
3
रोशनी : पिछलेसाल 2.18 करोड़ का बजट था। कटौती कर 1.98 करोड़ पर लाए। सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था से नहीं होकर राजस्व भुगतान में शामिल स्ट्रीट लाइट शामिल नहीं है।
1. सौंदर्यकरण, 5:20 करोड़ रुपए तालाबों पार्कों पर खर्च होंगे।
2.कॉलोनियां, 4 हजार परिवारों को मकान का सपना दिखाया है।
3.सड़कें, नाले नालियां : 19 करोड़ खर्च करेंगे।
4.सीवरेज सिस्टम : 50 करोड़ खर्च
5.सार्वजनिक सुविधा : 16 जगह बनेंगे सुलभ कॉम्पलेक्स बनेंगे
6.दो रैन बसेरे बनेंगे
7.परकोटे के अंदर सीसी कैमरे
8.अरबन ट्रांसपोर्ट : 10 करोड़ रुपए खर्च करेंगे।
दोनए शुल्क : सुरक्षाऔर सुविधा बढ़ाने के लिए
1. स्ट्रीट वेंडरों का पंजीयन होगा, शुल्क भी लेंगे।
2. थ्री व्हीलर शुल्क लागू होगा।
दैनिक भास्कर का खुलासा रहा सटीक
नगरपरिषद ने शहर का बजट मंगलवार को हुई साधारण सभा में सुबह 11 बजे पेश किया। मगर इससे पहले मंगलवार सुबह के ही संस्करण में दैनिक भास्कर ने नागौर शहर के लोगों को बता दिया था कि आज होने वाली परिषद की बजट बैठक में शहर के बजट की क्या तस्वीर रहेगी। स्वयं सभापति कृपाराम सोलंकी भी मंगलवार सुबह ही दैनिक भास्कर में बजट का पूरा खाका देखकर चौंक गए। यही नहीं पार्षदों ने भी मंगलवार सुबह ही बैठक में जाने से पहले ही समझ लिया कि शहर का बजट कैसा आने वाला है।
9 फरवरी को प्रकाशित
2
सार्वजनिक सुरक्षा : इसपर 60.62 लाख के बजट का प्रावधान आगामी वर्ष में किया गया है। जबकि पिछले वर्ष में यह 56.91 लाख था। यानि की सार्वजनिक सुरक्षा में चार लाख रुपए की मामूली बढ़ोतरी दिखाई गई है।
4
सीवर लाइन : वर्तमानमें जो पुरानी सीवरेज लाइनें हैं उनकी मरम्मत के लिए पिछले साल 32.23 लाख का बजट प्रावधान किया गया था। इस बार मामूली बढ़ोतरी कर 33.19 लाख रुपए किया गया है।
1
आयोजन: उत्सवमनोरंजन व्यय में नगर परिषद जो राशि सालाना खर्च करती है, उसमें पिछले बजट में 35 लाख का प्रावधान था। इस बार 30 लाख कर दिया गया है। इसके पीछे कारण चालू वर्ष में 20.14 लाख खर्च होना ही बताया गया है।
नागौर. नगरपरिषद सभागार में हंगामे के बीच वित्तीय बजट पेश होता हुआ।