पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर परिषद के बजट में दिखाई दी विकास की लोक लुभावन तस्वीर

नगर परिषद के बजट में दिखाई दी विकास की लोक लुभावन तस्वीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर | नगरपरिषद में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट हंगामे के बीच पेश हुआ। जबकि नगर परिषद की ये विशेष बैठक आगामी वर्ष के बजट को लेकर की गई थी। पार्षद मनोहरसिंह राठौड़ इस वर्ष के बजट का अभिभाषण पढ़ रहे थे। इस बार पिछले बोर्ड के बजट की तुलना में अधिक राशि का बजट पेश किया गया। इधर, नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश सांखला पिछले बोर्ड के कार्यकाल में गड़बडिय़ों का बखान कर रहे थे। इस बीच एक ओर तो राठौड़ बजट का अभिभाषण पढ़ रहे थे वहीं दूसरी तरफ सांखला राठौड़ पर कटाक्ष करते रहे। सांखला बैठक के अहम मुद्दे से परे होते हुए पिछले बोर्ड में हुई गड़बडिय़ों को उजागर करने में बजट अभिभाषण में खलल डाल रहे थे। इस बीच नगर सभापति कृपाराम सोलंकी ने सांखला को रोका, कहा बजट की बैठक है इसमें अन्य मुद्दों का क्या औचित्य है। आप बजट संबंधी सुझाव दें। पिछले बोर्ड में इस बोर्ड के केवल दो से तीन पार्षद ही थे। हमें क्या करना पिछले बोर्ड में क्या हुआ था? इस पर सांखला ने कहा सभापति आपको भी राठौड़ गुमराह कर देंगे जैसे पूर्व सभापति बिरदीचंद सांखला को किया था। इस पर हास्यास्पद सभापति जवाब देते हुए कहा कि अगर मुझे गुमराह की कोशिश की जाए तो आप हो ना। आखिर वित्तीय बजट पेश तो हो गया, लेकिन इस बीच सदन में बैठे 90 प्रतिशत पार्षदों को अभिभाषण समझ ही नहीं आया। इसका कारण पहली बार जनता से चुना जाना है। इस पर कई पार्षद सदन में अभिभाषण पढ़े जाने के बाद सभापति को कहने में हिचके तक नहीं कि हमें कुछ समझ नहीं आया।

खबरें और भी हैं...