पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गच्छीपुरा में उदघाटन समारोह कल

गच्छीपुरा में उदघाटन समारोह कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गच्छीपुरा | प्रदेशके चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़, सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान एवं सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक रविवार को कस्बे में उदघाटन समारोह में शिरकत करेंगे। स्थानीय भाजपा प्रवक्ता रमेश सारड़ा एवं भाजपा विकलांग प्रकोष्ठ के संभाग मीडिया सलाहकार शंकरलाल ने बताया कि कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नवनिर्मित भवन, गौरव पथ सड़क एवं नवस्वीकृत क्रय विक्रय सहकारी समिति का उदघाटन होगा। कार्यक्रम में नागौर सांसद सीआर चौधरी, मकराना विधायक श्रीराम भींचर भाग लेंगेेे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरु होगा। गच्छीपुरा के कार्यक्रम के बाद सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक बेसरोली में नव निर्मित सहकारिता भवन का उदघाटन करेंगे। सरपंच देवाराम गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम दो बजे आयोजित होगा। गेहडा कला सरपंच महेन्द्र दान ने बताया कि चिकित्सा मंत्री, सार्वजनिक निर्माण मंत्री सांसद खुड़द ग्राम में करणी माता के दर्शन भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...