कृमि नियंत्रण दिवस पर निकाली रैली
राष्ट्रीयकृमि नियंत्रण दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को नागौर शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में राजकीय रतन बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया। हाथ में बैनर लेकर कतारबद्ध चल रही इन छात्राओं ने कृमि मुक्त हो शरीर हमारा, स्वच्छ और स्वस्थ हो राष्ट्र हमारा....जैसे नारे लगाकर आमजन के बीच चेतना फैलाई। रतन बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय से निकाली गई इस रैली को अतिरिक्त जिला कलेक्टर नागौर कालूराम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट, नेहरू उद्यान होते हुए नकास दरवाजा पहुंची। नकास दरवाजा का चक्कर निकालने के बाद छात्राओं की रैली नेहरू उद्यान पहुंची। यहां छात्राओं की सभा हुई। इसमें उन्होंने कृमि नियंत्रण का पूरा प्रचार-प्रसार करने में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद छात्राएं रैली के रूप में ही वापस राजकीय रतन बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची। रैली निकालने से पूर्व विद्यालय के हाॅल में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुश्ताक अहमद ने छात्राओं को कृमि नियंत्रण दिवस के बारे में पूरी जानकारी दी।
नागौर| मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस पर सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केन्द्रों कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 1 से 19 वर्ष की आयु के करीब 11 लाख बच्चों किशोरों को कृमि नियंत्रण की एलबेंडाजोल सीरप टेबलेट निशुल्क दी जाएगी। यह दवा सभी बच्चों को सरकारी निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाएगी। जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक से छः वर्ष तक की आयु के करीब 3 लाख 22 हजार 682 बच्चे तथा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 6 से 19 वर्ष की आयु के 3 लाख 38 हजार 869 बच्चों किशोरों को कृमि नियंत्रण की दवा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले के गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1 से 19 वर्ष की आयु के 4 लाख 88 हजार से अधिक बच्चों किशोरों को कृमि नियंत्रण की एलबेंडाजोल सीरप टेबलेट निशुल्क दी जाएगी।