निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
नागौर| महावीरइंटरनेशनल जोधपुर के मेडिपल्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 21वां निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। संस्था सचिव जेके जैन ने बताया कि संस्था के रोग निदान केंद्र में दोपहर 12 से 3 बजे तक शिविर हुआ। शिविर संयोजक राजेश रावल ने बताया कि इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल गर्ग ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक मदान ने परामर्श दिया। सह संयोजक प्रमिल नाहटा ने बताया कि शिविर में 139 मरीजों की जांच हुई। इस दौरान चेयरमेन अनिल बांठिया, अध्यक्ष नरेंद्र संखलेचा, प्रकाश चंद बोहरा, प्रवीण बांठिया, श्रेयांस सिंघवी, कमल अग्रवाल, पारसमल सहित कई लोगों ने सहयोग किया।