मानव सुख अपने भीतर तलाशे:साध्वी
सुखआत्मा में है, कहीं बाहर नहीं। आज मानव सुख के लिए इधर उधर तलाश करता है, अगर वह खुद के भीतर सुख की तलाश करे तो उसके सारे कष्ट मिट जाएंगे। ये बात मंगलवार को समता भवन में साधुमार्गी जैन संघ के तत्वावधान में चल रहे प्रवचन कार्यक्रम के दौरान साध्वी कल्पना ने कही। उन्होंने कहा कि हमारी आत्मा में अनंत शक्ति है। ज्ञान प्राप्त करने से ही मोक्ष नहीं मिल सकता। ज्ञान के साथ क्रियाएं करने से ही मोक्ष मिलता है। संघमंती छिमू ललवाणी ने बताया कि बुधवार को आचार्य हस्तीमल की जयंती तप त्याग के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान राजेंद्र, पारस कोठारी, पिंटू सा ललवाणी, चंपालाल खाती, जगदीश माली सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।