पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकीदत से मनाया पहला उर्स, कव्वालों ने बांधा समां

अकीदत से मनाया पहला उर्स, कव्वालों ने बांधा समां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ख्वाजागरीब नवाज के खास खलीफा हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी (रहमतुल्लाह अलैह) के 764 वें सालाना उर्स के तहत पहला उर्स मंगलवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। दरगाह के महफिल खाने में सूफियाना कलाम के साथ पहले उर्स की कव्वालियों की शुरुआत हुई तो आस्ताना औलिया के पास बैठे जायरीन भी सूफियाना माहौल में शामिल हो गए। देर रात को कव्वालियों का दौर चला। रविवार को ऐतिहासिक बुलंद दरवाजे पर झंडा फहराने की रस्म के बाद सोमवार तड़के चार बजे आस्ताना शरीफ पर गुस्ल की रस्म अदा की। शाम को आस्ताना औलिया पर संदल पेश किया गया। मंगलवार को सुबह फातेहाख्वानी कुरानख्वानी के कार्यक्रमों से पहले उर्स की शुरुआत हुई। जयपुर, जोधपुर, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, यूपी, बिहार बंगाल से जायरीनों आने लग गए है। अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर जियारत करके भी जायरीन नागौर में सूफी साहब के उर्स में शिरकत करने पहुंच रहे हैं।

इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं: उर्सके दौरान सदर अख्तर हुसैन पहलवान, संरक्षक अता मोहम्मद काजी, मुमताज बढ्ढा, सचिव नौशाद खां, कोषाध्यक्ष असगर कुरैशी, नायब सदर जाकिर कुरैशी, प्रवक्त मकबूल अंसारी, मदरसा सदर मोहम्मद शरीफ कुरैशी, दरगाह अहमद अली बाबा कमेटी सदर शाकिर खां चौहान, अमीन अंसारी, गुलाम हुसैन, मुजफ्फर बिसायती, सलीम धोबी, इब्राहीम घोसी, रफीक अंसारी, जमील शोरगर, युनूस चढ़वा, गफार दलावत, अजीज लदावत आदि मौजूद रहे।

देग लंगर का सिलसिला शुरू: पहलेउर्स के साथ ही दरगाह में दोनों समय देग लंगर का सिलसिला शुरू हो चुका है। देग के लिए अकीदतमंदों ने यहां पहले से ही व्यवस्था कराई है। लंगर के लिए भी यहां अलग अलग व्यवस्था की गई है। देग लंगर को तक्सीम कराने का जिम्मा दरगाह कमेटी के सदस्यों को दिया गया है।

कव्वालोंने बांधा समां: पहलेउर्स के मौके पर मंदसौर के कव्वाल मोहम्मद फारूक, जयपुर के अब्दुल लतीफ एंड पार्टी, रहमतुल्लाह एंड पार्टी, उदयपुर के मोहम्मद असलम साबरी नागौर के कव्वाल शरफुद्दीन नईमुद्दीन ने सूफियाना कलाम पेश किए। इस दौरान सूफी पिया तेरी शान........... अल्लाह या अल्लाह...... सूफी के दर से कोई सवाली नहीं गया खाली......जैसी उम्दा सूफियाना कलाम की प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...