अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगी पुस्तक
नागौर| दरगाहबड़े पीर साहब के इतिहास पर किए गए शोध की पुस्तक अब अंग्रेजी भाषा में भी प्रकाशित होगी। दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद सदाकत अली जीलानी ने बताया कि इस्लामिक स्टेडीज़ हमदर्द युनिवसिर्टी नई दिल्ली के हेड प्रोफेसर डाॅ. गुलाम याहया अन्जुम द्वारा भारत सरकार के अनुदान से 1995 में नागौर दरगाह बड़े पीर साहब के इतिहास पर किये गए शोध की पुस्तक 1999 मे ऊर्दू भाषा में नई दिल्ली से प्रकाशित हुई थी। अब यही पुस्तक शीघ्र ही इंग्लैंड से अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होने वाली है। पुस्तक अनुवाद का कार्य इंग्लैंड निवासी मोहम्मद फय्याज़ कादरी कर रहे हैं।