- Hindi News
- National
- भास्कर कवि सम्मेलन में वर्तमान हालात पर कविताओं के माध्यम से किया कटाक्ष
भास्कर कवि सम्मेलन में वर्तमान हालात पर कविताओं के माध्यम से किया कटाक्ष
दैनिक भास्कर की ओर से मंगलवार को हुए कवि सम्मेलन में बीकानेर से आए गीतकार मोहम्म्द इकबाल एम रफीक कादरी ने 1970 के गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। ऐसे में युवाओं ने उन गीतों पर तालियों से उन कलाकारों का हौसला बढ़ाया। गायक मोहम्मद इकबाल ने कार्यक्रम में बैठे लोगों काे आश्रय चकित कर दिया। जब उन्होंने मेल फिमेल दोनों की आवाज में गीत प्रस्तुत किया। मोहम्मद इकबाल ने तेरे हाथों में पहना के चुडियां......., फूल तुम्हें भेजा है खत में......, मेरी जौ-हरे जबी तुम्हे मालूम नहीं.... जैसे कई गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के सहयोगी रहे अतिथियों को सम्मानित किया गया। नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी एसपी गौरव श्रीवास्तव ने सभी को साफा मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया। इनमें श्री कृष्ण गोपाल गौशाला, एलबीएस कॉन्वेंट स्कूल, शिवम कॉलेज, ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल, ऐम एकेडमी, सूर्योदय शिक्षण संस्थान, केबी पब्लिक स्कूल, श्री एलबीएस सीनियर सैकंडरी स्कूल, हिंद पब्लिक स्कूल, सन सिटी स्कूल, गायत्री बाल विद्यापीठ, कृष्णा गुरुकुल स्कूल, इमानुएल मिशन स्कूल, कामधेनु एकेडमी, सेंट मैरी स्कूल ऑफ एज्युकेशन, दून वैली स्कूल, आंकाक्षा गुरुकुल स्कूल, श्री गुरुकुल क्लासेज, सूफिया कॉलेज ऑफ नर्सिंग आदि संस्थान प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दैनिक भास्कर नागौर के संपादक किरण राजपुरोहित, यूनिट हैड सुकांत किराडू सहित भास्कर परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
नागौर. कविसम्मेलन के दौरान सभापति कृपाराम सोलंकी एवं एसपी गौरव श्रीवास्तव सम्मान किया गया इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद थे।
नागौर. दैनिकभास्कर की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रोता देर रात तक मौजूद थे।