विश्व प्रसिद्ध रामदेव पशु मेला शुरू
नागौरजिले का अपार पशुधन तथा बैलों की विश्व विख्यात नागौरी नस्ल हमारी जीवंत धरोहर हैं। मंगलवार को मानासर स्थित पशुमेला मैदान में श्री रामदेव पशु मेले के झण्डारोहण समारोह के दौरान कलेक्टर राजन विशाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि नागौरी नस्ल के संवर्धन के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। पशु मेलों को नागौर जैसे पशु प्रधान जिले के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कलेक्टर ने कहा कि यह मेले हमारे गांवों के आर्थिक परिवेश को समृद्ध करते हैं। उन्होंने पशु मेलों को गांवों की अर्थव्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया।