हीटर पर हाथ सेकते महिला जली, रेफर
नागौर | कोतवालीथाना क्षेत्र के ताऊसर में मंगलवार अल सुबह एक महिला हीटर पर हाथ सेकते आग की चपेट में गई। उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जेएलएन अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार घेवरी देवी (37) प|ी राजू राम माली मंगलवार अल सुबह तेज सर्दी के चलते हीटर के पास बैठकर आग का सेक कर रही थी। अचानक हीटर से निकली लपटों के कारण उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते महिला के कपड़े जल उठे। हो हल्ला सुनकर नींद से उठकर परिजन बचाने को दौड़े। किसी तरह आग बुझाई। महिला को लेकर जेएलएन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में महिला करीब 40 प्रतिशत झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया।