मारपीट रुपए छीनने का मामला दर्ज
नागौर | ढींगसराके एक व्यक्ति ने आडे फिरकर मारपीट करने, रुपए और चैन छीनने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार राम किशोर जाट ने रिपोर्ट दी के वह 8 फरवरी की रात बासनी में दूध देकर वापस अपने गांव जा रहा था। इस दौरान गांव की सीमा पर आरोपी बीरमा राम नायक हुक्मा राम नायक ने उसकी बाइक रुकवा ली। उसके साथ मारपीट की। 5000 रुपए सोने की चैन छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।