पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज सेवा शिविर का समापन

समाज सेवा शिविर का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आहोर| विद्यालयमें समाज सेवा का एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शुक्रवार को विद्यालय सभागार में किया गया। समाज सेवा के सभी संभागियों ने शिविर में भाग लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। शिविर के प्रभारी अधिकारी रमेश दवे ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी। वर्षभर चलने वाले विविध कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। शिविर में कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रतापराम गर्ग ने संभागियो को संबोधित किया। इस अवसर पर जालमसिंह राठौड़, मदनसिंह बालोत, जैसाराम टेलर पारसमल गर्ग ने छात्र-छात्राओं को अपने अनुभवों एवं समाजसेवा शिविर का उपयोगिता एवं वर्तमान में आवश्यकता के बारे में बताया।



इस दौरान महेन्द्र सोलंकी, शक्तिवीरसिंह एवं करणाराम देवासी, मोयाराम मीणा सहित कार्मिक उपस्थित रहे।