पुलिए पर गड्ढे से हादसे की आशंका
आहोर. कस्बेके निकटवर्ती भैंसवाडा गांव में नाडी पर बने पुलिए के बीच रास्ते में हुए गड्ढे से हादसा होने की आशंका बनी हुई हैं। इस पुलिए से बड़े वाहन निकलने के साथ यहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालक गड्ढे के कारण अपना संतुलन खो देते है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव का एकमात्र रास्ता है, जिसको दुरुस्त करने की ओर ग्राम पंचायत का ध्यान नहीं है।
आहोर. भैंसवाडागांव में नाडी पर बने पुलिए के बीच रास्ते में हुए गड्ढे।