कलेक्टर ने किया शिविर का निरीक्षण
आहोर. देवकीगांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में चल रहे भामाशाह शिविर का बुधवार को कलेक्टर राजन विशाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यों में लापरवाही बरतने की हिदायत दी। साथ ही शिविर में कार्यरत कार्मिकों को नियमित रूप से उपस्थित रहकर कार्य के प्रति ईमानदारी बरतने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। शिविर में उपखंड अधिकारी हरफूल पंकज, विकास अधिकारी तनुराम राठौड़, सरपंच श्रवणसिंह, पूर्व सरपंच वनेसिंह, नरपतसिंह देवल, भूरसिंह, गणपतसिंह, अर्जुनसिंह सोलंकी प्रतापसिंह सोलंकी समेत कई कार्मिक और अधिकारी मौजूद थे।