पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह योजना शिविर में ग्रामीण ले रहे रूचि

भामाशाह योजना शिविर में ग्रामीण ले रहे रूचि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्तीभूति गांव स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर में बुधवार को भामाशाह योजना के तहत नामांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भामाशाह योजना ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बीडीओ टिकमाराम चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी जी एम सैय्यद, सीडीपीओ शोभा चारण एवं सरपंच रतीदेवी मेघवाल मौजूद थी।

शिविर में बुधवार को वार्ड संख्या छह से ग्यारह तक के 250 परिवारों के सदस्यों का नामांकन किया गया। गुरूवार को भी शिविर आयोजित होगा जिसमें वंचित रहे परिवारों के सदस्यों को नामांकन कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मौके पर आरआई, भूति चिकित्सा प्रभारी, भूति बैंक ऑफ इंडिय़ा के शाखा प्रबंधक, किसान को आपरेटिव बैंक शाखा आहोर प्रबंधक, ऋण सुपरवाइजर, पटवारी, ग्राम सेवक, कनिष्ठ लिपिक, रोजगार सहायक सहित कई ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।

अबगांवों की आबादी के अनुसार शिविर के दिनों की संख्या तय होगी

भामाशाहयोजना ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बीडीओ टिकमाराम चौधरी ने बताया कि पूर्व में राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय के लिए दो या तीन दिन सुनिश्चित किए थे। लेकिन कई गांवों की आबादी अधिक होने से दो या तीन दिन में सभी परिवारों के सदस्यों का नामांकन नहीं हो पा रहा था। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जिस पर बात राज्य सरकार तक गई तो सितंबर माह के दौरान शिविरों के दिनों को गांवों की आबादी के अनुसार तय किया जाएगा। की गाइड लाइन जारी की गई है। वैसे भूति गांव की आबादी साढ़े चार हजार के आस पास है। लेकिन कई परिवार प्रवासी होने से बाहर रहते है। जिससे भूति गांव में तीन दिन में ही सभी परिवारों के सदस्यों का नामांकन आसानी से हो जाएगा।

गुड़ा बालोतान. भूतिगांव में आयोजित शिविर में नामांकन करवाने के लिए उमड़े ग्रामीण।