पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलावटी मेघवाल युवा संघ की बैठक आयोजित

सिलावटी मेघवाल युवा संघ की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आहोर. चांदराईगांव में रविवार सुबह 9 बजे सिलावटी मेघवाल युवा संघ की बैठक परीक्षा व्यवस्था विशेष समिति प्रभारी भलाराम बोस थूंबा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य सिलावटी मेघवाल समाज के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना तथा शिक्षित एवं बौद्धिक विकास लाना हैं। प्रतिभा खोज परीक्षा व्यवस्थापक हीरालाल रेड्डी रोडला ने जानकारी दी कि 28 सितंबर तक ही आवेदन जमा लिए जाएंगे इसके बाद आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। संग्रहण केन्द्र प्रभारी दौलाराम गुर्जर थूंबा ने भी अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा का सामान्य ज्ञान परीक्षा समय 2 घंटे और मेहंदी प्रतियोगिता का समय 1 घंटे ही रहेगा। इस प्रतियोगी परीक्षा में केवल 16 गांव सिलावटी के छात्र-छात्राएं ही भाग ले सकेंगे।