- Hindi News
- खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा पशु
खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा पशु
भास्कर न्यूज | गुडा बालोतान
कस्बेसहित आसपास के गांवों में घूम रहे बेसहारा पशुओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ये पशु झुंड के रूप में खेतों में प्रवेश करके खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों के अनुसार बेसहारा पशुओं के झुंड खेतों में खड़ी मूंग, बाजरा, ग्वार तिल की फसलों को प्रतिदिन नुकसान पहुंचा रहे हैं। गांवों में इस समस्या के निदान की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत की होती है। लेकिन ग्राम पंचायतें भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
फुटबालबन गए बेसहारा पशु : क्षेत्रके चांदराई, वलदरा रूढ़माल की ढाणी सहित आसपास के गांवों के खेतों में खड़ी फसलों को ये बेसहारा पशु नुकसान पहुंचा रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व दो सौ से भी अधिक पशुओं के झुंड को रूढ़माल की ढाणी के किसानों ने उम्मेदपुर के पास मालपुरा मोरूआ गांव के खेतों में लाकर छोड़ दिया था। जब इसकी जानकारी वहां के ग्रामीणों को मिली तो मालपुरा मोरूआ गांव के किसानों ने इन पशुओं के झुंड को वापस रूढ़माल की ढाणी के खेतों में ले जाकर छोड़ दिया। वर्तमान में आहोर उपखंड प्रशासन के आश्वासन पर इन पशुओं के बड़े झुंड को रूढ़माल की ढाणी में बाड़ा बनाकर रखा गया है।
पशुओं के संरक्षण को लेकर हम सचेत
^मालपुरामोरूआ गांव के किसानों के साथ रूढ़माल की ढाणी के किसानों ने भी बेसहारा घूम रहे पशुओं द्वारा खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचान की शिकायत की थी। वर्तमान में इन पशुओं को रूढ़माल की ढाणी गांव में अस्थायी बनाए गए एक बाड़े में रखा गया है। इन पशुओं के संरक्षण को लेकर कार्यवाही की जा रही है। जिसमें गुड़ा बालोतान की सौदरा माता गोशाला, जीवदया गोशाला, पादरली हरजी की गोशाला में 15-15 पशुओं को भेजा जाएगा। इसके अलावा और पशु रह जाएंगें तो इनके संरक्षण के बारे में भी कार्यवाही की जाएगी। -शंकराराम गुजर, तहसीलदारआहोर
गुडा बालोतान. क्षेत्रके एक खेत में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाते मवेशी। भास्कर