- Hindi News
- प्रतियोगिताओं में अभिलाषा दशरथ रहे प्रथम
प्रतियोगिताओं में अभिलाषा दशरथ रहे प्रथम
आहोर. कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभा भवन में शुक्रवार को विधिक चेतना अभियान के तहत विधिक जागृति के क्रम में निबंध, वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई जिसमें करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में खुशबू सोलंकी प्रथम, आशा मालवीय द्वितीय एवं पायल कुमारी तृतीय स्थान पर रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अभिलाषा प्रथम, मोनिका शर्मा द्वितीय एवं रूचिका कुमारी तृतीय रही। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में दशरथ गर्ग प्रथम, सुमन कंवर द्वितीय एवं पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक की भूमिका जालमसिंह, रमेशचन्द्र दवे, मदनसिंह बालोत, यशवन्तपाल तथा विजय भंडारी एवं खूमाराम परमार ने निभाई।