पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किया एसआर (टंकी) के लिए भूमि पूजन

विधायक ने किया एसआर (टंकी) के लिए भूमि पूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत रूप से भूमि पूजन

भास्करन्यूज | गुड़ा बालोतान

चांदराईगांव के बस स्टेंड स्थित जलदाय विभाग के परिसर में शुक्रवार को आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने जलदाय विभाग की ओर से निर्मित होने वाली एसआर (टंकी) का पंडित लक्ष्मीनारायण ओझा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। इस दौरान विधायक राजपुरोहित ने चांदराई के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। विधायक ने कहा कि प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण करवाने के लिए सरकार की ओर से 12 हजार रुपए की आॢथक सहायता दी जा रही है। जिसका लाभ लेकर प्रत्येक घर में शौचालय बनवाकर स्वच्छता के मिशन को साकार करें वही विधायक ने कहा कि चांदराई गांव में पीने के पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इसके लिए अब चांदराई गांव में आरओ मशीन भी लगाई जाएगी। जिससे ग्रामीणों को फ्लोराइड मुक्त पानी मिलेगा। इस मौके पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता हेमन्त वैष्णव, ग्राम सेवक भानाराम बोहरा, पुष्पेंन्द्र पुरी, मांगीलाल राव, जब्बरसिंह राठौड़, रोजगार सहायक भरत कुमार, शिवलाल गर्ग, जवेरचंद जैन, मदन सोनी, मूलाराम, मगाराम, लखमाराम, जयंतिलाल, चंपालाल, धनाराम, खगराज, जितेन्द्र मोदी, अशोक कुमार अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्त्ता कई ग्रामीण मौजूद थे।