शिक्षक संघ की बैठक
आहोर. शिक्षकोंकी समस्याओं एवं नवनियुक्त शिक्षकों के नियमित वेतन संबंधी मुद्दे पर चर्चा करके आगामी कार्ययोजनाओं को तय करने के लिए तथा ब्लॉक कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा आहोर की बैठक रविवार दोपहर 12 बजे दुदेश्वर अखाड़ा आहोर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक अध्यक्ष नेकराम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चारण, योगेश शर्मा, संजय जैन, काशीराम मीणा, सीताराम प्रजापत आदि ने शिक्षकों से संपर्क किया।