जागरूकता रैली का आयोजन
आहोर. सीएफएआरसंस्था एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदराई के तत्वावधान में कुपोषित अतिकुपोषित बच्चों का सर्वे कर कुल चिह्नित सात बच्चों को एमटीसी सेंटर आहोर उपचार के लिए लाया गया। आहोर एमटीसी सेन्टर पर प्रभारी डॉ. घनश्याम त्रिपाठी, बाबूलाल बावल मेल नर्स, अरविंद जोशी ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया एवं उपचार एवं पोषण के लिए भर्ती किया। इस अवसर पर सीएफएआर समन्वयक पुष्पा सैन, हेल्थ सुपरवाइजर इन्द्र कुमार शर्मा, कंचन देवी आशा सहयोगिनी चांदराई, डुंगाराम, तोगाराम, समाज सेवी आवडदान चारण मौजूद थे।