कक्षा-कक्षों का उद्घाटन
आहोर. गुडारामा गांव के राउप्रावि में सर्व शिक्षा अभियान द्वारा निर्मित दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का उद्घाटन विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने किया। उद्घाटन के अवसर पर बीईईओ भगवती प्रसाद मनावत, भाजपा पशुपालन प्रकोष्ठ के लालाराम देवासी, बाबूसिंह, हडमतसिंह, आरपी जब्बरसिंह, सुखवीर सिंह, प्रधानाध्यापक मफतलाल सहित कई ग्रामवासी मौजूद थे।