पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माधोपुरा में टायर दुकान में चोरी, मामला दर्ज

माधोपुरा में टायर दुकान में चोरी, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आहोर | आहोरथाना क्षेत्र स्थित माधोपुरा में टायर की दुकान मे चोरी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार रमेश कुमार चौधरी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी माधोपुरा में टायर की दुकान है, जहां से शुक्रवार रात को चोरों ने मोटरसाइकिल के 100 और कारों के 30 टायर चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।