पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नील गायों को बचाने के चक्कर में कार पलटी एक की मौत तीन घायल

नील गायों को बचाने के चक्कर में कार पलटी एक की मौत तीन घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आहोर | कस्बेके निकट दयालपुरा प्याऊ के पास मंगलवार रात 11 बजे सड़क पर नील गायों का झुंड आने पर कार के अचानक ब्रेक मारने से कार पलटी खाने के साथ पेड़ से टकरा गई। कार में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे इस हादसे में युवक जितेंद्र की मौत हो गई। अन्य तीन लोगों को सुमेरपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार अमरचंद पुत्र रामलाल मेघवाल निवासी दयालपुरा हाल आहोर ने रिपोर्ट देकर बताया कि को उसका पुत्र जितेन्द्र तथा उसके साथी महेन्द्र, गोपाल अशोक के साथ गुडा बालोतान कार नं आरजे 16 सीए 2892 से गए थे। कार गोपाल चला रहा था, इस दरम्यान रात करीब 11 बजे दयालपुरा प्याऊ के पास सड़क पर कार के सामने अचानक नील गायों का झुंड गया।

गायों को बचाने के प्रयास से गाड़ी पलट गई तथा संतुलन बिगड़ने के साथ कार गाडी पेड़ से टकराई। जिसमें उसके पुत्र जितेंद्र अन्य 3 को गंभीर हालात में आहोर सीएचसी लेकर आए जहां इलाज के दौरान जितेन्द्र की मृत्यु हो गई तथा बाकी तीनों को सुमेरपुर रेफर किया।