15 दिवसीय एक्युप्रेशर शिविर शुरू
आहोर. कस्बेमें महावीर इंटरनेशनल शाखा आहोर के तत्वावधान में 15 दिवसीय एक्युप्रेशर शिविर का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। शिविर में विभिन्न बीमारियों का विशेषज्ञों की ओर से इलाज किया जाएगा। शुभारंभ पर उपखंड अधिकारी रामचंद्र गरवा, सीआई बाबूलाल रैगर, भवानीसिंह पाणवा उपस्थित थे। इस दौरान हनुमान दत्त विश्रोई, मुकेश राठी, विक्रमसिंह करणोत तथा भरत बाफना सहित क्लब के कार्यकर्ता उपस्थित थे।