पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा मंच की कार्यशाला का आयोजन

युवा मंच की कार्यशाला का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़ा बालोतान| कस्बेमें रविवार को जन शिक्षा, सांस्कृतिक प्रशिक्षण एवं ग्रामीण कार्य सोसायटी (स्पेक्ट्रा) के तत्वाधान में युवा मंच की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। स्पेक्ट्रा संस्था के दशरथसिंह ने बताया कि स्पेक्ट्रा रेस्टलेस बालिका माध्यमिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत आहोर उपखंड के दस गांवों के युवा मंच की एक दिवसीय कार्यशाला क्षेत्रीय कार्यालय गुड़ा बालोतान में आयोजित हुई। जिसमें युवाओं के क्षेत्र की समस्या, शिक्षा स्वास्थ्य का स्तर और भेदभाव, जाति, धर्म, बाल विवाह, समाज में व्याप्त रूढि़वादिता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं की जन सहभागिता समाधान को लेकर विचारों का आदान प्रदान किया गया। इस मौके पर संघर्ष युवा मंच उम्मेदपुर, शक्ति युवा मंच पावटा, सपना युवा मंच हरियाली किरण युवा मंच डोडीयाली, आशा युवा मंच दयालपुरा आदि के कार्यकर्ता मौजूद थे।



ज्योति युवा मंच बिठूड़ा

रानी लक्ष्मीबाई युवा मंच अगवरी, क्रांति युवा मंच गुड़ा बालोतान, जनसेवा युवा मंच चरली, सवेरा युवा मंच हरजी के युवा छात्र-छात्राओं सहित संस्था की शॢमला यादव अरविंद कुमार मौजूद थे।