पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंधल राठौड़ समाज की प्रतिभाएं सम्मानित

सिंधल राठौड़ समाज की प्रतिभाएं सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुड़ा बालोतान

निकटवर्तीपांचोटा गांव स्थित नागणेशी माता मंदिर में बसंत पंचमी शुक्रवार को प्रतिष्ठा वर्ष के उपलक्ष्य में सिंधल राठौड़ समाज के तत्वाधान में हर्षोल्लास एवं ढोल ढमाकों के साथ वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। लाभार्थी परिवार की ओर से मंदिर शिखर पर शुक्रवार सवेरे अभिजित मुहूर्त में पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण एवं नागणेशी माता के जयकारों के बीच ध्वजा चढ़ाने के साथ ही सम्मेत स्वर में माता के जैकारे गूंजे।

इस मौके सिंधल राठौड़ समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आहोर प्रधान राजेश्वरी कंवर के मुख्य आतिथ्य राजस्थान राजपूत परिषद मुंबई के अध्यक्ष रघुनाथसिंह सराणा की अध्यक्षता में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी माधोसिंह कंवला, राजवीरसिंह नोसरा, नागणेशी माता मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष लालसिंह धानपुरा मौजूद थे। समारोह के दौरान सिंधल राठौड़ समाज के गत वर्ष 2014-15 के दौरान दसवीं, बारहवीं बोर्ड, एमए पीएचडी में 60 प्रतिशत उससे अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के साथ समाज में सक्रिय सकारात्मक सहयोग देने वाले समाज बंधुओं का सम्मान कर बहुमान किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की 60 प्रतिभाओं तथा समाजसेवकों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके प्रधान राजेश्वरी कंवर ने समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का आहवान करने के साथ युवा पीढ़ी को नशा त्यागने समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक कुरीतियों को मिटाने की बात कही। समाज के अन्य लोगों ने भी समारोह को संबोधित कर समाज एकता पर बल दिया। राजस्थान राजपूत परिषद मुंबई के अध्यक्ष रघुनाथसिंह सराणा एवं नागणेशी माता मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष लालसिंह धानपुरा ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को उनकी प्रतिभा में और अधिक निखार लाने के साथ समाज देश का नाम गौरवान्वित करने की कामना की। समारोह के समापन पर सिंधल राठौड़ प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष परपतसिंह आकोरापादर ने प्रतिभावान सम्मान समारोह में आए अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार जताते हुए सामाजिक कार्यों में सदैव तत्पर रहने का आहवान किया। इस अवसर पर गुमानसिंह रोड़ला, जबरसिंह राठौड़ प्रतापगढ़, जयसिंह राठौड़, मंदिर पुजारी वनेसिंह सहित सिंधल राठौड़ समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

गुडाबालोतान. समारोह में छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।

गुडाबालोतान. नागणेशी माता मंदिर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद समाजबंधू एवं छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।

नागणेशी माता मंदिर वर्षगांठ सह प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान समाज के अतिथियों द्वारा सिंधल राठौड़ समाज के इतिहास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस दौरान सिंधल राठौड़ समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...