भामाशाह योजना नामांकन शिविर आयोजित
भास्कर न्यूज | गुडा बालोतान
निकटवर्तीभूति गांव स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर में मंगलवार को भामाशाह योजना के तहत भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का आयोजन भामाशाह योजना ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रामचंद्र गरवा के मुख्य आतिथ्य भामाशाह योजना ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बीडीओ टिकमाराम चौधरी एवं सरपंच रतीदेवी मेघवाल की मौजूदगी में हुआ।
उपखंड अधिकारी रामचंद्र गरवा ने योजना के बारे में जानकारी दी। बीडीओ टिकमाराम चौधरी ने बताया कि शिविर के पहले दिन मंगलवार को भूति गांव के वार्ड संख्या एक से पांच तक के दो सौ से अधिक परिवारों के सदस्यों का नामांकन किया गया।
इस मौके पर आरआई रतनलाल मीणा, भूति चिकित्सा प्रभारी भरत टेलर, आयुष चिकित्सक बनवारीलाल शर्मा, भूति बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक त्रिलोक टांक, किसान कोआपरेटिव बैंक शाखा आहोर प्रबंधक टीयाराम मीणा, ऋण सुपरवाइजर इन्द्रसिंह, पटवारी पूनमसिंह, गेनाराम मीणा, शंकरलाल रावल, ग्राम सेवक निर्मल कुमार बामणिया, कानाराम चौधरी, कनिष्ठ लिपिक रतनाराम देवासी, रोजगार सहायक पारसमल, रतनलाल मेघवाल, चांदराई चौकी प्रभारी रामवीर जाखड़ मय पुलिस जाब्ता सहित कर्ई ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।
गुडा बालोतान. भूतिगांव में आयोजित भामाशाह शिविर में भाग लेते ग्रामीण।