सिलावटी प्रतिभा खोज परीक्षा 5 को
आहोर. कस्बेके चांदराई गांव में सिलावटी मेघवाल युवा सेवा संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 5 अक्टूबर को सिलावटी प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसमें आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर रखी गई। बैठक में अध्यक्ष प्रभुराम कवराडा, भलाराम थुम्बा, हीरालाल चुंडा, हीरालाल रोडला, जगदीश कुमार भुति, राजेन्द्र कुमार, छगनलाल बामणियां, युवा सेवा संघ सचिव हरिश कुमार रोडला आदि मौजूद थे।